SHARE

विस्फोट के बाद

बमबारी के बाद की अव्यवस्थित हालत में, माता-पिता बेताबी से अपने बच्चों की तलाश कर रहे थे, और बच्चे ने अपने माता पिता की। कुछ लोगों को अपने प्रियजनों के केवल जले हुए अवशेष या उनके सामान ही मिले; बाक़ी लोगों को कोई सुराग नहीं मिला था।

परिवार के सदस्यों को फिर से मिलाने के प्रयास इस वजह से और भी कठिन हो गए थे कि कई लोगों को इतनी गंभीर चोटें आई थीं कि उन्हें पहचानना मुश्किल था।

"कुछ देर बाद, मैंने हवाई हमले से बचने वाले आश्रय (एयर रेड शेल्टर) से बाहर झाँका। मैंने खेल के मैदान में लोगों को इधर-उधर बिखरा हुआ पाया। ज़मीन लगभग पूरी तरह से शवों से ढकी हुई थी। उनमें से अधिकांश मृत लग रहे थे और शांत पड़े थे। हालाँकि, यहाँ-वहाँ कुछ अपनी टांगें पटक रहे थे या अपनी बाहें उठा रहे थे।"

– फ़ुजियो त्सुजीमोटो, पाँच वर्षीय, नागासाकी

कुछ पीड़ितों के शरीर पर कोई शारीरिक घावों के निशान नहीं थे, लेकिन वे अचानक बीमार पड़ गए और मर गए। उनकी मौतों ने प्राथमिक उपचार देने वालों को रहस्य में डाल दिया, जो इस बात से अनजान थे कि विनाशकारी, रेडियोधर्मी प्रभाव वाले एक नए प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

शहरों में कई गर्भवती महिलाओं का गर्भपात हो गया या उन्होंने ऐसे शिशुओं को जन्म दिया जिनकी शिशु अवस्था में ही मृत्यु हो गई, क्योंकि बमों से निकलने वाला विकिरण उनके गर्भाशय में प्रवेश कर गया था। गर्भ में विकिरण के संपर्क में आने वाले बच्चों में माइक्रोसेफली सहित जन्मजात विकृतियाँ आम थीं।

Nagasaki one month after the attack. Credit: US government

A boy in Nagasaki receives rationed food in the aftermath. Credit: Yōsuke Yamahata