विस्फोट स्थल केंद्र (ग्राउंड ज़ीरो)
प्रत्येक शहर में, जो लोग ग्राउंड ज़ीरो – जो कि विस्फोट का अवकेंद्र (हाइपोसेंटर) होता है – के सबसे करीब थे, उनके बचने की संभावना बहुत कम थी। ग्राउंड ज़ीरो से 1.2 किलोमीटर के त्रिज्या में और बम के प्रभावों से असुरक्षित लगभग हर व्यक्ति तुरंत या कुछ हफ्तों के भीतर मर गया था।
अवकेंद्र पर जमीन का तापमान 3,000 से 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे 3.5 किलोमीटर दूर तक के लोग झुलस गए थे। शक्तिशाली प्रघाती तरंगों ने २ किलोमीटर के भीतर अधिकांश लकड़ी की संरचनाओं को नष्ट कर दिया था।
1 किलोमीटर की दूरी पर भी, लोगों को आयनकारी विकिरण की इतनी अधिक मात्रा मिली कि तीव्र विकिरण विषाक्तता से उनकी मृत्यु हो गई। बहुत दूर रहने वाले कई लोग भी विकिरण के संपर्क में आने के विलंबित प्रभावों से मर गए।