SHARE

ऑस्ट्रेलिया: बम से अंधे

सन् 1953 में, जब यामी लेस्टर 10 वर्ष के थे, यूनाइटेड किंगडम ने ऑस्ट्रेलियाई आउटबैक में उनके घर के पास एमु फील्ड में परमाणु परीक्षण शुरू किया। 

उन्हें याद है कि रेडियोधर्मी मलबा, या "काली धुंध", आसमान में भर गई थी। इससे उनकी आँखों में जलन होने लगी और, चार साल के भीतर, उनकी आँखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। 

"मैं बस दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी बम फट गया," उन्होंने याद किया। "मुझे वो आवाज़ याद है, यह एक अजीब आवाज़ थी, तेज़ नहीं थी, ऐसी कोई आवाज़ नहीं जो मैंने पहले कभी सुनी हो। उसी समय ज़मीन हिल उठी; हम पूरी जगह को हिलते हुए महसूस कर सकते थे।"

कुछ ही घंटों में, उनके समुदाय का हर व्यक्ति बीमार पड़ गया। "हम सभी को उल्टी रही थी; हमें दस्त, त्वचा पर चकत्ते और आँखों में दर्द हो रहा था," उन्होंने कहा। "कुछ बूढ़े लोगों की मौत भी हो गई।

यामी आगे चलकर ऑस्ट्रेलिया में आदिवासी समुदायों की ओर से एक प्रमुख पक्षधर बने, जिन्हें परीक्षणों के परिणामस्वरूप नुकसान हुआ था। सन् २०१७ में उनकी मृत्यु के बाद से, उनके बच्चों ने न्याय के लिए संघर्ष जारी रखा है।

Credit: Jesse Boylan