आज के परमाणु हथियार
आज, नौ देशों के पास कई हज़ारों परमाणु हथियार हैं, जो हर जगह लोगों के लिए एक अनोखा अस्तित्वगत खतरा पैदा करते हैं। उनमें से कई सैकड़ों उच्च सतर्कता (हाई अलर्ट) पर रखे गए हैं, जो मिनटों में उपयोग के लिए तैयार हैं।
वे मिसाइल गोदामों (साइलो) में, विमानों में और हर समय महासागरों में गश्त कर रही पनडुब्बियों पर हैं। कुछ अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए महाद्वीपों के पार हजारों किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं।
तथ्य: दुनिया के नौ परमाणु-सशस्त्र देशों के पास वर्तमान में अनुमानित [FACT]fact-nuclear-weapons[/FACT] परमाणु हथियार हैं।
इनमें से अधिकांश बमों की विस्फोटक क्षमता परमाणु युग की शुरुआत में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से कहीं अधिक है। सबसे बड़े बम पारंपरिक रासायनिक विस्फोटक टीएनटी के दस लाख टन यानी एक मेगाटन के बराबर शक्ति के होते हैं।
यहाँ तक कि तथाकथित "सामरिक" परमाणु हथियार, जिन्हें युद्ध के मैदान में उपयोग के लिए बनाया गया है, उनकी विस्फोटक क्षमता हिरोशिमा बम से २० गुना अधिक हो सकती है।
एक परमाणु-सशस्त्र पनडुब्बी एक दर्जन या उससे अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें ले जा सकती है, जिनमें से प्रत्येक में कई परमाणु हथियार लगे होते हैं, और उनकी संयुक्त क्षमता एक सौ से अधिक शहरों को नष्ट करने की होती है।