संसाधनों की बर्बादी
हर साल, परमाणु-सशस्त्र देश अपने परमाणु शक्तियों को बढ़ाने और विस्तारित करने में अरबों डॉलर खर्च करते हैं – यह पैसा जिसे स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन और जलवायु संकट के समाधान की कार्रवाई में निवेश किया जा सकता है।
कुछ देशों में, कंपनियाँ परमाणु हथियारों के विकास और उत्पादन का समर्थन करके बड़े मुनाफ़े कमाती हैं। विचार मंच (थिंक-टैंक) और विश्वविद्यालय भी इसमें शामिल हैं और आर्थिक रूप से लाभान्वित होते हैं।
इस जानलेवा काम को समाप्त करने से अन्य उद्देश्यों के लिए संसाधन उपलब्ध होंगे और कुछ सबसे प्रतिभाशाली वैज्ञानिक दिमाग एक अधिक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने में योगदान दे सकेंगे – बजाय इसके कि वे अपनी सेनाओं की बड़े पैमाने पर मारने और नष्ट करने की क्षमता को परिपूर्ण करने में लगे रहें।
